22वीं किस्त की तारीख घोषित, मिलेंगे ₹2,000 PM Kisan 22nd Installment Date

PM Kisan 22nd Installment Date: PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों लाभार्थी किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार है। यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में प्रदान करती है। 22वीं किस्त के रूप में ₹2,000 सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने हैं। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने अगली किस्त जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Kisan 22nd Installment Date

पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि 22वीं किस्त होली से पहले उनके खाते में ₹2,000 ट्रांसफर की जाएगी, लेकिन होली भी निकल गयी और अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। ऐसे में किसानों के बीच यह सवाल तेज हो गया है कि क्या होली के बाद उनके खाते में ₹2,000 ट्रांसफर किए जाएंगे या नहीं। तो आपको बता दे की 22वीं किस्त मार्च के दूसरे हफ्ते तक आपके खाते में DBT माध्यम से भेजी जा सकती हैं।

बाढ़ प्रभावित राज्यों के किसानों को अग्रिम राहत

प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के लगभग 27 लाख से अधिक किसानों को ₹2,000 की अग्रिम किस्त भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। यह राशि उन किसानों को राहत देने के उद्देश्य से जारी की गई है जिन्हें हाल की बाढ़ से आर्थिक नुकसान हुआ था। सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इन क्षेत्रों के लाभार्थियों को प्राथमिकता दी है।

योजना का उद्देश्य

PM किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती से जुड़े खर्च जैसे बीज, खाद और अन्य आवश्यकताओं के लिए प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्रदान करना है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

मार्च के दूसरे हफ्ते तक आएगी 22 वीं किस्त की राशि?

सूत्रों और मीडिया आकलनों के मुताबिक यदि होली के अंतिम दिनों तक घोषणा नहीं होती है तो किस्त मार्च के दूसरे हफ्ते के आसपास या उसके तुरंत बाद जारी की जा सकती है। हालांकि यह पूरी तरह संभावित तिथि है, आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी रखें, ताकि राशि ट्रांसफर में किसी प्रकार की तकनीकी अड़चन न आए।

किन कारणों से रुक सकती है 22वीं किस्त

कई मामलों में पात्रता होने के बावजूद किसानों की किस्त अटक जाती है। इसका प्रमुख कारण अधूरी प्रक्रियाएं होती हैं। यदि ई-केवाईसी पूरी नहीं है, बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन लंबित है, तो भुगतान रोका जा सकता है। इसके अलावा कुछ राज्यों में फॉर्मर आईडी या स्थानीय पंजीकरण की प्रक्रिया भी जरूरी बताई जा रही है।

घर बैठे ऐसे जांचें अपना भुगतान स्टेटस

किसान अपने भुगतान की स्थिति आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान की वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ विकल्प चुनकर पंजीकरण नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है। कैप्चा भरने के बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करने से भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देती है।

सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन

यदि योजना से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आती है तो लाभार्थी आधिकारिक टोल-फ्री नंबर 1800-11-5526 या हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। संबंधित अधिकारी किसानों की समस्या के समाधान में सहायता प्रदान करते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group